Home Featured महिला दिवस को उपलब्धियों का उत्सव के रूप में मनाने की जरूरत: प्रो0 मेहता।
Featured - मुख्य - March 8, 2022

महिला दिवस को उपलब्धियों का उत्सव के रूप में मनाने की जरूरत: प्रो0 मेहता।

दरभंगा: दूरस्थ शिक्षा निदेशालय संचालित बीएड (नियमित) द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यकम के मुख्य अतिथि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो0 अशोक कुमार मेहता तथा विशिष्ट अतिथि विदेशी भाषा संस्थान की निदेशक प्रो0 पुनीता झा थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ आगन्तुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं पौधा प्रदान करने के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में प्रो. मेहता ने कहा कि महिला दिवस को उत्सव के रूप मे मनाने की जरूरत है और यह उत्सव उपलब्धियों के रूप में होना चाहिए। स्त्री स्वयं में सृजनशीलता व सौंदर्य का प्रतीक है। उन्हें सिर्फ अवसर चाहिए अपने शक्ति एवं क्षमताओं को निखारने के लिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विदेशी भाषा संस्थान की निदेशक प्रो0 पुनीता झा ने कहा कि अगर समाज को संतुलित रखना है तो महिलाओं को स्थान देना ही पड़ेगा। महिलाओं को अपने काबिलियत को पहचानना होगा एवं खुद को सिद्ध करना होगा तभी उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी। महिलाओं को आरक्षण नहीं अवसर चाहिए है। पुरुष एवं महिला, हम सब मिलकर काम करेंगे तभी महिला सशक्तिकरण आएगी। आज हमें साक्षरता प्रतिशत को बढ़ाने की जरूरत है, अपने माइंडसेट को बदलने की आवश्यकता है। आज हमें महिलाओं को अभिप्रेरित करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कविता, गीत, नृत्य, नाटक के द्वारा अपने-अपने भाव एवं विचार व्यक्त किये। धन्यवाद ज्ञापन विभाग की प्राध्यापिक निधि वत्स ने किया। मंच संचालन बीएड प्रथम वर्ष के राहुल राज एवं अर्चना नाथ ने किया गया। कार्यक्रम में सौम्या, प्रिया, प्रियंका, साक्षी, नेहा, वंदना,पूजा, रंजन कुमार, प्रदीप कुमार, कल्पना, राणा अता, माला कुमारी, वेदी, कंचन कुमार, प्रियंका कुमारी, शिवानी, राखी, अमृता कुमारी, ज्योति कुमारी, सारिका, नियति, सृष्टि सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

वहीं आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ0 अरविंद कुमार मिलन सहित विभाह के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share