
खेल स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने का उत्तम विकल्प : मौनी बाबा।
दरभंगा: बेनीपुर प्रखंड के नवादा गांव में जगदंबा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को शुरू हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पचाढ़ी के महंत श्री राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा एवं महंथ राम विनोद दास ने संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मौनी बाबा ने कहा कि खेल हमेशा दो दिलों को जोड़ने का कार्य करता है। खिलाडियों को हमेशा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहने का उत्तम विकल्प है। हमारा देश विभिन्न तरह के खेलों में दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है। ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों पर भी सरकार को विशेष नजर रखनी चाहिए।

वहीं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अवधेश झा ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती हैं। सो, हारनेवाले खिलाड़ियों को कभी भी दुखी नहीं होना चाहिए। बल्कि आगे जीत का पताका लहराने के लिए परिश्रम करना चाहिए। उदघाटन समारोह को रमौली पंचायत के मुखिया उगन झा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

