
जिलाधिकारी ने किया सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण।
दरभंगा: जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने बुधवार काे सदर अंचल के सभी कार्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया जिनमें प्रखंड कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय एवं बन रहे नए सूचना भवन का भी अवलोकन किया।
सूचना भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने कार्यालय में साफ सफाई न रहने एवं अभिलेख यत्र-तत्र रखे रहने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्यालय की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराई जाए एवं अभिलेख को अच्छी तरह संधारित किया जाए।

इसके बाद डीएम आम लोग से और उसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों से भी मिले। उन लोगों के द्वारा शिकायत की गई कि प्रमाण पत्र बनाने में काफी कठिनाई हो रही है। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं प्रखंड राजस्व पदाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रमाण पत्र निर्गत करने के कार्य को जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए।

