Home Featured 400 ग्राम गांजा, 432 टैबलेट्स व 6 सिरप के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - March 9, 2022

400 ग्राम गांजा, 432 टैबलेट्स व 6 सिरप के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जेल में बंद बदमाशाें और नशेड़ियों को नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने की फिराक में कार में सवार दो बदमाशाें को पुलिस ने मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया। गश्ती दल में तैनात सब इंस्पेक्टर मुस्तकीम खान ने गुप्त सूचना के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी कार (एमएच 14 सीसी 7270) से जेल की तरफ हैं।

Advertisement

नशीला पदार्थ बिक्री करने एवं जेल के अन्दर फेंकने की फिराक में है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते जेल के पश्चिम दक्षिण गेट के पास से कार में सवार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के विवेक कुमार सिंह और समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्‌टी गांव के प्रत्युष कुमार सिंह को पकड़ा गया। प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इनके पास से 400 ग्राम गांजा, 432 नशीला टैबलेट्स , 6 नशीला डाईलेक्स सिरप, दो मोबाइल व 1540 रुपए बरामद किए।

Share