Home Featured दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द ही नई हवाई सेवा चालू करेगी इंडिगो।
Featured - मुख्य - March 9, 2022

दरभंगा एयरपोर्ट से जल्द ही नई हवाई सेवा चालू करेगी इंडिगो।

दरभंगा: इंडिगो एयर लाइंस जल्द ही दरभंगा एयरपाेर्ट से कई नई हवाई सेवा शुरू करेगी। ये बात इंडिगो एयर लाइंस के निदेशक संजीव भट्टाचार्य ने बुधवार काे प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के साथ हुई विचार गोष्ठी में कही। उन्होंने बताया कि दरभंगा एयर पोर्ट निकट भविष्य में सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला एयरपोर्ट होगा। इंडिगो के वरीय प्रबंधक प्रीतम चक्रवर्ती ने कहा कि इंडिगो की भारत में 1500 उड़ाने हैं। इंडिगो के पास अभी कुल 274 फ्लाइट है एवं 300 फ्लाइट निकट भविष्य में आने वाले हैं। इंडिगो दरभंगा में अपना विस्तार जल्द ही करने जा रहा है। इस अवसर पर इंडिगो के बिहार के वरीय पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि यदि कोई फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा विलंब होता है तो यात्रियों को जलपान दिया जाएगा। दरभंगा एयरपोर्ट की इंडिगो प्रबंधक पायल ने बताया कि किसी भी वरीय नागरिक, गर्भवती या छोटे बच्चे के साथ महिला हैं तो उनके हाथ का सात किलो का हेंड बैग अपने अन्य बैग के साथ बुक कर सकता है।

Advertisement

चैंबर के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने इंडिगो टीम से दरभंगा-दिल्ली-जयपुर, दरभंगा-अहमदाबाद-सूरत, दरभंगा-कोलकाता-चैन्नई, दरभंगा- मुम्बई- पुणे के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने, व्हील चेयर को यात्री गाड़ी तक लाने के लिए अनुमति देने, यात्री किराया में अत्यधिक वृद्धि नहीं करने आदि की बात कही गई। चर्चा में डॉ केएनपी सिंह, अजय कुमार पोद्दार, डॉ राम बाबू खेतान, सुशील जैन, मुकेश खेतान, अमोलक जैन, मनमोहन सरावगी, अनिल सह, सुनील सिंह, आशीष सर्राफ, ओम अगरवल, राजेश पूर्वे, महेश जमनानी आदि ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश खेतान ने किया।

Share