
आपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से आए मेडिकल छात्रों से मिले सांसद।
दरभंगा: सांसद डॉ गोपालजी ठाकुर ने आपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से दरभंगा लाए गए छात्रों एवं उनके लोगों से मुलाकात की। उन्होंने त्रिमुहानी गांव निवासी मेडिकल की छात्रा ज्योति प्रभा से मुलाकात की। ज्योति ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। ज्योति ने कहा कि आज वह भारत सरकार के सहयोग के कारण ही जिंदा है। भारत सरकार के दृढ़ निश्चय के कारण पहले सरकार द्वारा उनलोगों को दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया, फिर दिल्ली से दरभंगा।

यात्रा के दौरान हुए सभी व्यय का भुगतान भारत सरकार के द्वारा किया गया और यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। सांसद ने बेनीपुर के नवादा गांव निवासी मेडिकल छात्र गणेश कुमार साह से भी उसके घर जाकर मुलाकात कर हाल चाल जाना। इसके अलावा सांसद डॉ ठाकुर ने अलीनगर के मोतीपुर गांव निवासी मेडिकल के छात्र दीपक कुमार साह से मुलाकात की

