Home Featured लवानी पुल के नीचे मिली महिला की संगमरमर की बनी मूर्ति बनी कौतूहल का विषय।
Featured - मुख्य - March 9, 2022

लवानी पुल के नीचे मिली महिला की संगमरमर की बनी मूर्ति बनी कौतूहल का विषय।

दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत जरिसो पंचायत के लवानी पुल के नीचे बुधवार को संगमरमर की एक प्रतिमा मिली। प्रतिमा मिलने के बाद लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए उमड़ पड़ी। प्रतिमा को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ दिनभर जुटी रही। सूचना मिलने पर बहेड़े थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों के अनुसार यह गंगा की प्रतिमा हो सकती है।

दरअसल यह पुल लवानी गांव में जीवछ नदी से निकले नहर के ऊपर स्टेट हाइवे पर बना है। इसी के नीचे यह प्रतिमा मिली है। स्थानीय युवकों ने इस मूर्ति को त्रिमुहानी घाट स्थित एक मंदिर में पहुंचा दिया है।

Share