
रेलखण्ड के दोहरीकरण के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल की कई ट्रेनों का परिचालन रद्द।
दरभंगा: वाराणसी मंडल के अंतर्गत बलिया-सहतवार रेलखण्ड के दोहरीकरण के मद्देनजर नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों के परिचालन को रद्द व कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 09, 11, 13 एवं 16 मार्च को रद्द रहेगी। अमृतसर से 14 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलेगी।

