
स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन लोजपा प्रत्याशी विपिन कुमार पाठक ने भरा पर्चा।
दरभंगा: बिहार विधान परिषद-16 दरभंगा स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन पहले प्रत्याशी विपिन कुमार पाठक ने अपना पर्चा भरा। डीएम राजीव रौशन के समक्ष विपिन कुमार पाठक ने लोजपा के सिंबल पर 1 सेट का नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन के समय बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता समाहरणालय परिसर में जमा हुए। जयकारा के बीच विपिन पाठक नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे। इसके लिए समाहरणालय परिसर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे।

किसी भी अनहोनी को टालने के लिए सख्त पहरेदारी की गई थी। नामांकन के पहले दिन पदाधिकारी एवं कर्मी इंतजार करते रहे। लेकिन किसी ने भी पर्चा नामांकन पर्चा नहीं भरा। दूसरे दिन करीब 1 बजे विपिन ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। पर्चा दाखिल करके कक्ष से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने जयकार के साथ ही फूल-माला से स्वागत किया। विपिन पाठक ने पंचायत प्रतिनिधियों से समर्थन देने की अपील की।
उनके साथ लोजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, प्रदीप ठाकुर, रमेश चौधरी, प्रभाकर ठाकुर आदि मौजूद थे।

