
विधालय से मध्यान्ह भोजन का चावल सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी।
दरभंगा: प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गंदौली फकिरना से चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल, स्कूल के लाउडस्पीकर और आलमारी में रखे विद्यालय के कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विद्यालय के कमरे खुले हुए हैं और चावल बिखरा पड़ा है। विद्यालय पर पहुंचकर देखने पर पता चला कि मध्याह्न भोजन के रखे 6 बोरा चावल गायब है। जरूर कागजात वाली अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें से कई महत्वपूर्ण रजिस्टर गायब है। घटना को लेकर सकतपुर थाने को सूचना दी गई है।

इस संदर्भ में प्रधान शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूर्व में पंचायत के ही एक व्यक्ति के द्वारा विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के प्रमाण पत्र की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी से आरटीआई के तहत की गई थी। जिसे निजी जानकारी बताते हुए उपलब्ध नहीं कराई गई थी, शायद इसी संदर्भ में इस घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस छानबीन कर रही है।

