
आम लोगों की समस्याओं का निदान करना हर जदयू कार्यकर्ता की पहली प्राथमिकता : विनय।
दरभंगा: आम लोगों की समस्याओं का निदान करना हर जदयू कार्यकर्ता की पहली प्राथमिकता है। जिसके लिए हमें संगठन के माध्यम से आमजनों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। ये बातें प्रखंड के बघौनी गाँव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक काे संबाेधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष सह विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने कहीं। प्रो. चौधरी ने सत्ता की मजबूती के लिए संगठन को धारदार बनाने की पहल को आवश्यक बताते हुए कहा कि बिहार में हर वर्ग एवं समुदाय के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। इन योजनाओं का सुचारू संचालन तथा जरूरतमंदों को उचित लाभ के लिए कार्यकर्ताओं को हर समय तैयार रहना होगा।
राजनीतिक उत्कर्ष के लिए संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता व मजबूत संगठन का परिणाम है कि नीतीश माॅडल आज देश भर में अपनाया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, आधारभूत संरचना के साथ सामाजिक सुधार के लिए शराबबंदी, दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन जैसे सामाजिक परिवर्तन तथा जल जीवन हरियाली अभियान की प्रशंसा देश ही नहीं विदेशों में भी की जा रही है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां “रूमी”, गंगा प्रसाद सिंह, शैलेंद्र चौधरी, विधानसभा प्रभारी राम बहादुर सिंह, प्रखंड प्रभारी धनंजय कुमार झा, विपिन कुमार मंडल उर्फ भगतजी, राम शंकर सिंह, राधा रमन मंडल, राम सेवक मंडल, बाबू साहेब चौधरी, रामविलास मंडल, गजेंद्र प्रसाद सिंह, फुल कुमारी देवी, नवीन कुमार सिंह, राजन चौधरी, सुनीता देवी, संजय कुमार महतो आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष विपिन कुमार ने की।

