
डीएमसीएच स्थित दवा दुकान के अग्नि कांड के पीड़ित परिवार से मिलते जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
दरभंगा: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक राष्ट्रीयध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ डीएमसीएच घटनास्थल पर पहुंचे। जहां डीएमसीएच के छात्रों द्वारा 7 दुकानें जला कर नष्ट कर दिए जाने के मामले में पीड़ित परिवार और समाज से मिले। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की कानून व्यवस्था की विफलता का दर्शाता है। डीएमसीएच में पढ़ने वाले छात्रों का आए दिन कभी दुकानदारों से तो कभी किसी से विवाद की चर्चा सुनने के बाद उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन की नींद कब खुलेगी। अगर इन छात्रों को अविलंब गिरफ्तार कर सजा नहीं दी गई तो फिर प्रशासन इसके जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने कहा कि डीएमसीएच के हॉस्टल से शराब माफिया फल-फूल रहे हैं। शराब का बड़ा खेप पकड़ाया मगर क्या हुआ बेचारे एक पुलिस वाले का को निलंबित कर दिया गया। मगर शराब माफिया एक भी नहीं पकड़ सके हैं। उन्हाेंने 7 जिनकी दुकानें जली है, बिहार सरकार उनको 50-50 लाख रुपए आपदा राशि अविलंब प्रदान करें और जिनकी गाड़ियां जली है, उनको नए गाड़ी का मुआवजा दिया जाए। मैं इसके लिए नगर विकास मंत्रालय से भी बात करूंगा। मेरी बात डीएम से भी हुई है।

उन्होंने आश्वासन दिया है कि जले हुए दुकानों का और गाड़ियों का आंकलन कर मुआवजा दे दिया जाएगा और नशे में धुत डीएमसीएच के आगजनी में संलिप्त छात्रों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी कार्रवाई होगी। पप्पू यादव ने कहा कि डीएमसीएच के अंदर अभी भी दारू का बड़ा खेप रखा हुआ है मगर प्रशासन छापा मारने में डरती है। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली मोड़ स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक ने अपना समर्थन दरभंगा से कांग्रेस के एमएलसी उम्मीदवार इम्तियाज नूरानी को पूरा समर्थन देगी।
इस प्रेस वार्ता में चुनमुन यादव, चंद्रकांत सिंह, डॉ वीरेंद्र पासवान, विशंभर यादव, मोहन यादव, रौशन झा, दस्तगीर अंसारी, दीपक झा, पुतुल बिहारी, दीपक स्टार, कुणाल पांडे, भैरव यादव, कासिफ इकबाल, मो इरशाद, विभा देवी, फकीरा पासवान आदि कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में कांग्रेसका पर कांग्रेसी प्रत्याशी का समर्थन तन मन धन से करेंगे और इनकी जीत को हर हाल में सुनिश्चित करें।

