Home Featured हाेली काे लेकर दरभंगा-नई दिल्ली के बीच दो स्पेशल ट्रेनों को का किया जाएगा परिचालन।
Featured - मुख्य - March 13, 2022

हाेली काे लेकर दरभंगा-नई दिल्ली के बीच दो स्पेशल ट्रेनों को का किया जाएगा परिचालन।

दरभंगा: होली को लेकर परदेस से बिहार के कामगारों का आना शुरू हो गया है। इसको लेकर रेलवे ने नई दिल्ली-दरभंगा के बीच दाे स्पेशल ट्रेनाें के परिचालन का निर्णय लिया है। एक ट्रेन दरभंगा से नई दिल्ली एवं दूसरी ट्रेन जयनगर-दरभंगा हाेते हुए नई दिल्ली जाएगी। इन दाेनाें ट्रेनाें का परिचालन 15 मार्च से शुरू हाेगा, जाे 23 मार्च तक चलेगी।

दाेनाें ट्रेनाें का परिचालन प्रति दिन हाेगा। जानकारी के मुताबिक 04059 जयनगर-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन 15 मार्च की शाम 5 बजे नई दिल्ली के लिए खुलेगी, जाे शाम 6.15 बजे दरभंगा अाएगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.55 बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04060 आनंद विहार से सुबह 10:30 बजे चलेगी जो अगले दिन 12:45 में दरभंगा पहुंचेगी। इन ट्रेनों का परिचालन 23 मार्च तक किया जाएगा।

Advertisement

दरभंगा-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 15 मार्च से दरभंगा से शाम 6 बजे चलेगी : वहीं ट्रेन संख्या 4067 दरभंगा- नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन 15 मार्च से दरभंगा से शाम 6 बजे चलेगी जो अगले दिन शाम 4.15 नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से ट्रेन संख्या 4068 दरभंगा के लिए शाम 7.25 बजे चलेगी जो अगले दिन 4.30 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेगी।

Share