
ब्रह्मचारी आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन।
दरभंगा: रविवार को तारडीह प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर लगमा गांव के जगदीश नारायण ब्रह्मचारी आश्रम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मिर्गेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की शुरुवात आश्रम के गुरु रूपेश कुमार झा के निर्देश पर छात्रों द्वारा सर्वप्रथम स्वस्ति वाचन एवं विभिन्न वेदों का पाठ कर के कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
इस दौरान प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एएन जयसवाल, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ० राम सागर पंडित, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ० पुनीत गुप्ता,डॉ० गायत्री, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० नूतन राय, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ० एनके सुमन द्वारा आश्रम में रह रहे छात्रों एवं सैकड़ों ग्रामीण लोगों का स्वास्थ परिक्षण कर मुफ्त दवाई भी दी गई।

कैंप के समापन के बाद वहां मौजूद लोगों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए डॉक्टर एएन जयसवाल ने कहा कि यहां आकर जो मन को शांति और शकुन मिला है उसका हम वर्णन नहीं कर सकते है। आगे उन्होंने आश्रम के लोगों को आश्वस्त किया कि जब भी उनकी जरूरत संस्था को होगी तब तब आकर बच्चों का निःशुल्क रूप से ईलाज किया करेंगे।
वहीं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मिर्गेंद्र ठाकुर ने कहा कि संस्था को निशुल्क मौसमी बीमारी सहित अन्य दवाई भी छात्रों के लिए समय समय पर उपलब्ध करवाते रहेंगे।
इस दौरान अमन वर्मा, रविकांत कुमार, अगम कुमार, सुभाष झा, केशव कुमार, प्रणव परासर, सुजीत तिवारी, भरत महापात्र आदि मौजूद थे।

