Home Featured एलएनएमयू में दो साल बाद शुरू हुई ऑफलाइन कक्षा।
Featured - मुख्य - March 14, 2022

एलएनएमयू में दो साल बाद शुरू हुई ऑफलाइन कक्षा।

दरभंगा: एलएनएमयू के स्नातकोत्तर विभागों एवं कॉलेजों में सोमवार से ऑफलाइन मोड में वर्गों का संचालन प्रारंभ हुआ।अधिकांश विभागों में छात्र क्लास में शामिल हुए। तकरीबन दो साल बाद एक साथ मिलने पर छात्र व छात्राओं में खुशी देखी गई। इसको लेकर स्नातकोत्तर विभागों एवं कॉलेजों में भी विशेष तैयारी की गई थी।

Advertisement

सभी कॉलेजों में रूटीन बनाकर सभी छात्रों को इसकी पूर्व सूचना दी गई थी। वैसे होली नजदीक होने के कारण छात्रों की उपस्थिति बहुत अधिक नहीं देखी गई फिर भी कम संख्या में ही सही छात्र उपस्थित हुए। कुछ ऐसे विभाग भी थे जहां छात्रों की उपस्थिति नगण्य थी। स्नातकोत्तर थर्ड सेमेस्टर 2020-22, स्नातक द्वितीय पार्ट 2020-23 एवं स्नातक थर्ड पार्ट 2019-22 कला विज्ञान वाणिज्य संकाय में वर्ग संचालन किया गया।

Share