Home Featured बिहार विधानसभा में केवटी विधायक ने उठाया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा।
Featured - मुख्य - March 14, 2022

बिहार विधानसभा में केवटी विधायक ने उठाया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा।

दरभंगा: बिहार विधानसभा के पंचम सत्र शून्यकाल प्रश्नोत्तर के दौरान केवटी से विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने जिला शहर में चट्टी रेलवे गुमती लहेरियासराय, पंडासराय गुमती, दोनार गुमती, म्यूजियम गुमती, बेला गुमती और मोहम्मदपुर में रेलवे ओवरब्रिज नहीं रहने के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, साथ ही साथ जाम भी लगा रहता है। अति शीघ्र उक्त जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए का मुद्दा उठाया।

Advertisement

बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड-बहादुरपुर, पंचायत- वाजिदपुर में असगांव,मुकुंनवारा रोड मनोरा होते हुए छपरार मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना सड़क तक सड़क का पक्कीकरण संग नाला निर्माण करवाने हेतु सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाया। डॉ झा ने कहा केवटी विधानसभा क्षेत्र के हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हूं।

Share