Home Featured नामांकन के छठे दिन चार उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, सुनील चौधरी और शरत झा के साथ दिखी समर्थकों की भीड़।
Featured - मुख्य - March 15, 2022

नामांकन के छठे दिन चार उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, सुनील चौधरी और शरत झा के साथ दिखी समर्थकों की भीड़।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: इन दिनों स्थानीय निकाय से बिहार विधान परिषद के चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। वैसे तो यह चुनाव दल के सिम्बल पर नहीं होता है, पर सभी प्रमुख दल एवं गठबंधन अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतार रहे हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को नामांकन के छठे दिन चार अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। समाहरणालय अवस्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच सभी

Advertisement

अभ्यर्थियों ने विधि पूर्वक अपना नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान समाहरणालय परिसर के इर्द गिर्द समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ भी जमी रही। सभी अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी भी करते रहे।

नामांकन दाखिल करने वालों में एनडीए समर्थित उम्मीदवार सुनील चौधरी ने दो सेट में अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक एवं कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

दूसरे अभ्यर्थी के रूप में कांग्रेस समर्थित मोहम्मद इम्तियाज ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। तीसरे उम्मीदवार के रूप में गंगेश चौपाल एवं चौथे अभ्यर्थी के रूप में मिथिलावादी पार्टी समर्थित शरत कुमार झा ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। शरत झा के साथ जिला परिषद सागर नवदिया एवं अमित ठाकुर आदि सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share