
डीएमसीएच कांड पर पांच दिन बाद भी खाली हाथ रहने वाली पुलिस ने अब आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने का दिलाया भरोसा।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: हाल ही में हुए जिला समेत पूरे प्रदेश को हिला देने वाले डीएमसीएच अग्निकांड के पांच दिन बाद भी पुलिस एक भी गिरफ्तारी भले नहीं कर पायी हो, जबकि सीसीटीवी फुटेज भी सामने थे, पर होली और शब-ए-बरात को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस द्वारा शहर वासियों को पूरी तरह आश्वस्त किया गया है।
जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने किया। फ्लैग मार्च में लहेरियासराय थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह के साथ बड़ी

संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च लहेरियासराय थाना प्रांगण से निकलकर लोहिया चौक, बाकरगंज, दारू भट्ठी चौक, गायत्री मंदिर, इमामबाड़ा, दुमादुमा, करमगंज, बीबी पाकर, उर्दू बाजार, नीम चौक किलाघाट, दरभंगा टावर सहित शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरा।
इस मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि होली नजदीक होने के कारण फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान कोई भी उपद्रवी या असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करते हैं या किसी तरह की अफवाह फैलाते हैं तो वैसे लोगों के साथ दरभंगा पुलिस सख्ती से पेश आएगी। गड़बड़ी करने वाले लोगों चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

