दरभंगा: भूमि अर्जन,पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकार के पीठासीन अधिकारी के पद पर बिहार राज्य विधि आयोग के सेवानिवृत्त सचिव मो0 परवेज आलम ने मंगलवार को योगदान दिया। नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग(भू-अर्जन निदेशालय), बिहार सरकार द्वारा गत 10 मार्च को जारी किया गया था।