
अपराधियों के साथ अब चोरों ने भी दिखाया हौसला, देर शाम ही इंजीनियर के घर मे कर दिया हाथ साफ।
दरभंगा: जिले ने इनदिनों अपराधियों के बढ़े मनोबल की बात किसी से छिपी नहीं है। डीएमसीएच अग्निकांड जैसे गम्भीर वारदात को अंजाम देने वालों को सीसीटीवी फुटेज रहने के बाबजूद पुलिस पांच दिनों में एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाती है। इसी सब को देखकर लगता है कि अब चोरों का हौसला भी बढ़ा है। वे भी अब चोरी केलिए गहरी रात का इंतजार नहीं करते, बल्कि देर शाम ही चोरी को अंजाम देने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ओपी क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम स्थित इंजीनियर आरएस ठाकुर के घर में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली। बताया

जाता है कि इंजीनियर आरएस ठाकुर बाहर गए हुए हैं। घर की देखरेख एक महिला करती हैं वह घटना के वक्त बाहर निकली थी इसी का फायदा लेते हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की। ओपी प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।

