
पल्स पोलियो अभियान में सर्वाधिक बच्चों को दवा पिलाने वाली आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम को किया गया सम्मानित।
दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में फरवरी में आयोजित पल्स पोलियो अभियान में सर्वाधिक बच्चों को दवा पिलाने वाली आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। एएनएम अंचला कुमारी, आशा कार्यकर्ता इंदु कुमारी, कल्याणी देवी, मंजू देवी, एवं चमन आरा की टीम को पुरस्कार मिलते देख अन्य टीमों के सदस्य भी अगले अभियान में अव्वल रहने के लिए आपस में विचार कर रहे थे।
प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ प्रेमचंद्र ने कहा कि प्रोत्साहन से कर्ज क्षमता बढ़ती है। महाभारत के प्रसंग की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान कृष्ण के प्रोत्साहन से अर्जुन ने युद्ध क्षेत्र में कर्ण जैसे महारथी को पराजित किया।

इस अवसर पर बीसीएम अरुण कुमार ने सभी आशा कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। हेल्थ मैनेजर विजय कुमार ने सभी एएनएम एवं टीकाकरण में लगे कर्मियों को अव्वल स्थान बनाए रखने के लिए कई तरह के टिप्स दिए। यूनिसेफ के बीसीएम राकेश पांडे ने के कार्य क्षेत्र में टीकाकरण के लक्ष्य को सौ प्रतिशत पूरा करने का सुझाव दिया।

