Home Featured अहले सुबह मिट्टी लदे हाइवा से कुचलकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत।
Featured - मुख्य - March 17, 2022

अहले सुबह मिट्टी लदे हाइवा से कुचलकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: गुरुवार की अहले सुबह शहर के यूनिवर्सिटी थानाक्षेत्र अंतर्गत कादिराबाद अवस्थित पुराने बस स्टैंड के निकट सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो ग़यी। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बतायी जाती है। मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला जाने के कारण पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है।

घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति सड़क किनारे पैदल चल रहा था। तभी एक हाइवा गाड़ी उसे धक्का मारते हुए उसे कुचलते हुए निकल गयी। उक्त व्यक्ति का सर कुचला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना अहले सुबह लगभग 4:30 बजे की बतायी जाती है।

स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गयी। थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। दुर्घटना को अंजाम देने वाला हाइवा ड्राइवर भी घटना के बाद भाग निकला। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान भी नहीं हो सकी थी।

Share