Home Featured एमएलसी चुनाव केलिए 13 अभ्यर्थियों का नाम-निर्देशन पत्र पाया गया सही, एक का नामांकन हुआ रद्द।
Featured - मुख्य - March 17, 2022

एमएलसी चुनाव केलिए 13 अभ्यर्थियों का नाम-निर्देशन पत्र पाया गया सही, एक का नामांकन हुआ रद्द।

दरभंगा: बिहार विधान परिषद के 16-दरभंगा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक-सह- बिहार सरकार के स्वास्थ विभाग के सचिव गोरखनाथ की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी-सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन के समक्ष जिलाधिकारी न्यायालय के कक्ष में 16-दरभंगा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों द्वारा दिये गये नाम-निर्देशन पत्र की संवीक्षा की गयी।

संवीक्षा के क्रम में एक प्रत्याशी दीपक साह का नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार सही नहीं पाया गया, जिसे रद्द कर दिया गया। शेष 13 अभ्यर्थियों जिनमें 04 मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों की अभ्यर्थी शामिल हैं जिनमें राष्ट्रीय जनता दल के उदय शंकर यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मोहम्मद इम्तियाज, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विपिन पाठक एवं भारतीय जनता पार्टी के सुनील चौधरी शामिल हैं।

वहीं 01 रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी में विकासशील इंसान पार्टी के बैजनाथ सहनी एवं अन्य अभ्यर्थियों में गंगेश चौपाल, गणपति झा, देव नारायण गुप्ता, मुकेश कुमार पासवान, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, लक्ष्मण यादव एवं शरत कुमार झा का नाम-निर्देशन पत्र सही पाया गया।

इस प्रकार कुल 13 अभ्यर्थियों का नाम-निर्देशन पत्र सही पाया गया है।

Share