Home Featured जमीनी विवाद में युवक की खदेड़ कर हत्या, इलाके में सनसनी।
Featured - मुख्य - March 17, 2022

जमीनी विवाद में युवक की खदेड़ कर हत्या, इलाके में सनसनी।

दरभंगा: क्राइम कैपिटल बन चुके दरभंगा जिले में जमीनी विवाद में एक और हत्या का मामला सामने आया है। हत्या की नृशंसता ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

दरअसल दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाने के तिलकेश्वर ओपी के सुघराईन में 16 मार्च की देर रात जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही 35 वर्षीय नगद मुखिया के रूप में की गयी है। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो पक्षों में जमीन विवाद था। इसी के कारण यह घटना हुई। अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना देर रात लगभग 12 बजे की है। सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने गुरुवार की सुबह दल-बल के साथ पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सुरेश मुखिया और नगद मुखिया के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर देर रात नगद मुखिया को अकेले देख सुरेश मुखिया के परिजन कमला बलान तटबंध के पास स्थित नगद के डेरा पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ते देख नगद जान बचाने के लिए गांव की ओर भागा। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उसका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और लोहे के रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Share