
Home Featured बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में संस्थान के सफल छात्रों को संस्थान के डायरेक्टर ने दी बधाई।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में संस्थान के सफल छात्रों को संस्थान के डायरेक्टर ने दी बधाई।
दरभंगा: 16 मार्च को आए इंटरमीडिएट के रिजल्ट में मुगलपुरा नाका-5 स्थित एकेडमी ऑफ फिजिक्स छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसको लेकर संस्थान में गुरुवार को जश्न का माहौल था।
इसकी जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर ई० आर ई खान ने बताया कि संस्थान के छात्रों का हर साल की भांति इस साल भी

शानदार प्रदर्शन रहा। संस्थान के छात्र नीतीश कुमार साह ने 440 , राम जीवन ने 436 विकाश कुमार ने 429 कृष्णकांत ने 423 आदिल इकबाल ने 406 नूर मोहम्मद ने 403 हिमांशु कुमार 404 ज्योति कुमारी ने 421 सबीहा परवीन ने 410 गुलाब राईन ने 423, संदीप कुमार मंडल ने 403 व संस्था के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त किया।
खुशी के इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर ई० आर ई खान ने सभी छात्र छात्राओं को मुबारकबाद दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

