
अपराधिक संगठन महाकाल गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: महाकाल संगठन को समाप्त किया जाएगा। इस मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। बेनीपुर एवं बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस को इस कार्य में लगाया गया है। बहेड़ा थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बेनीपुर एवं बिरौल एसडीपीओ कुमार सुमित व मनीषचंद्र चौधरी ने ये बातें रविवार को कहीं। उन्होंने कहा कि बिरोल क्षेत्र के महाकाल संगठन के पकड़े गए सभी सदस्य हैं, जिसका नेता प्रदीप बैठा है।
इस संगठन के लोगों का मुख्य पेशा अपराध करना, रंगदारी लेना, जहां तहां फायरिंग कर दहशत पैदा करना, हत्या करना तथा जबरन जमीन कब्जा कराना है। यह संगठन बेनीपुर एवं बिरौल क्षेत्र में सक्रिय है। इस संगठन को समाप्त कर दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कन्हौली के भजन पासवान को कॉल कर विपिन कुमार राम बोला कि अपनी बहन से बात कराओ तो वे बोला कि क्या बात है, बात नहीं कराएंगे।

इसी बात को लेकर वीपिन ने बोला कि तुमको उठा लेंगे और उठाने के लिए आ रहे हैं। अगर तुमको जो ताकत है लगा लेना। विपिन तीन मोटरसाइकिल से सात लोग कन्हौली आ गए। इनमें विपिन कुमार राम, संत कुमार राम एवं दुर्गेश बैठा को पुलिस ने भजन के साथ मिलकर सिविल ड्रेस में जाकर कन्हौली से पकड़ लिया, जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो उसके पास से एक एक लोडेड देसी पिस्टल, एक-एक एंड्राइड मोबाइल, एक धारदार डाइगर, दो फाइटर एवं दुर्गेश बैठा के पास से प्वाइंट 315 बोर की गोली एवं एक मोबाइल बरामद किया गया, जबकि भागने वाले कुंदन कुमार पासवान, राहुल कुमार महतो, शिव कुमार पासवान एवं प्रदीप बैठा हैं। सभी आरोपी बिरौल थाना क्षेत्र के साहो व सहरी निवासी बताए जाते हैं। इस मामले में पुलिस सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

