Home Featured ट्रक की ठोकर से बाइक सवार किशोर की मौत।
Featured - मुख्य - March 21, 2022

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार किशोर की मौत।

दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ-27 पर रविवार को कुवंरपट्टी चौक के पास सब्जी लदे ट्रक की ठोकर से घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनिकौली पंचायत के पेठिया गाछी नया टोल निवासी सुशील महतो के 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि सोनू अपने दो साथियों छोटू व फूलबाबू के साथ एक बाइक से दरभंगा से घर लौट रहा था। कुवंरपट्टी चौक के पास वह सिगरेट पीने के लिए रुका था। बताया गया है कि पुलिस को आते देख सोनू बाइक लेकर भागने लगा।

Advertisement

जैसे ही तेज रफ्तार से युवक भागने लगा कि पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया। इससे घटनास्थल पर ही सोनू की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में पास हुआ था। सिमरी थानाध्यक्ष शमशाद अहमद आलम ने बताया कि ट्रक चालक बरेली के प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

Share