
देसी कट्टे के साथ पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित कोसी नदी के दियारे में ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने देसी कट्टे के साथ तीन बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है जो एक डीलर की बताई गई है। जमालपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि हिरासत में लिये गये सिरनियां निवासी जयविंद यादव व अमृतनगर निवासी मुकेश यादव से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए थे।

