Home Featured हर्षोल्लास के साथ दो दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से जिले भर में मनाया गया होली।
Featured - मुख्य - March 21, 2022

हर्षोल्लास के साथ दो दिनों तक शांतिपूर्ण तरीके से जिले भर में मनाया गया होली।

दरभंगा: रंग, गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे। शहरी क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिनों तक रंगा का त्योहार मनाया गया।

पंचांग की गणना के अनुसार होलिका दहन 17 मार्च को हुआ था। पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का आरंभ 17 मार्च को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर हुआ और इसका समपन 18 मार्च को दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर हुआ। इस वर्ष प्रतिपदा 18 मार्च को दोपहर 12:53 बजे लगी। धर्म शास्त्र अनुसार होलिका दहन के बाद सूर्योदय काल व्यापिनी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंगोत्सव मनाने की परंपरा है। चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उदया तिथि में 19 मार्च को भी पंचांग के अनुसार होली मनाई गई।

Advertisement

छिटपुट घटनाओं को छोड़ पूरे जिले में होली शांतिपूर्ण रहीं। जिले में होली की उमंग गुरुवार की शाम से ही दिखने लगा था। होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती लगातार दो दिनों तक दिखी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंज रही थी। यहीं हाल आमजनों का भी रहा। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई होलियाना मुड़ में नजर रहा था। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धून पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ, जो शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन जारी रहा। सड़क पर युवाओं की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था।

Advertisement

होली में लजीज व्यंजनों के बिना त्योहार अधूरा माना जाता है। होली में चिकन, मटन की डिमांड काफी बढ़ जाती है। इस बार शुक्रवार और शनिवार होने के कारण अधिकांश घरों में चिकन और मटन की व्यवस्था थी। मटन, चिकन के साथ पुआ और दहीबड़ा भी बनाया गया था। होली की बधाई देने वालों की भी कमी नहीं थी। समूह में बंट कर लोग एक- दूसरे के घर पहुंचने और गुलाल लगा कर एक- दूसरे को होली की बधाई दी। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। होली को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजार किया गया था। सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Share