Home Featured चोरों ने एक ही रात में पत्रकार सहित तीन घरों में किया हाथ साफ।
Featured - मुख्य - March 22, 2022

चोरों ने एक ही रात में पत्रकार सहित तीन घरों में किया हाथ साफ।

दरभंगा: जिले में पुलिस का खौफ चोरों और बदमाशों में कितना है, यह अब शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं है। पुलिस किसके इशारे पर चल रही है, यह भी अपनेआप मे बड़ा सवाल है। एसएसपी के दिये बयान को भी खुद उनके मातहत ही महत्वहीन बना देते हैं। हाल में 11मार्च की रात मेडिकल छात्रों द्वारा चार दुकानदारों को जला कर मारने के प्रयास, आगजनी और फायरिंग जैसी बड़ी घटना में एसएसपी द्वारा 12 अभियुक्तों की पहचान होने की पुष्टि मीडिया के सामने करने के वाबजूद पुलिस ने एक भी अभियुक्त को गिरफ्तार नही किया। ऐसे में यही मतलब निकलता है कि चोर या बदमाश रदुखदार हों तो साक्ष्य सहित सामने रहने पर भी पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

इसी बढ़े हौसले का परिचय देते हुए एकबार फिर चोरों ने पत्रकार सहित तीन घरों में हाथ साफ किया है। यह घटना भी लहेरियासराय थानाक्षेत्र के मदारपुर की है।

बताया जाता है कि एक दैनिक अखबार के पत्रकार मुकेश कुमार श्रीवास्तव 16 मार्च को होली मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ

Advertisement

पैतृक गांव सिमरी थानाक्षेत्र के बनौली गए थे। साथ ही मकान मालिक व मर्चेंट नेवी कैप्टन सौरव झा और किराएदार व बीमा एजेंट सुभाष कुमार भी अपने पूरे परिवार के साथ गांव गए थे। इस बीच मंगलवार को पत्रकार अपने पूरे परिवार के साथ वापस पहुंचे। मुख्य गेट का ताला खोलकर परिसर के अंदर गए। जहां घर का मेन गेट खुला हुआ मिला। टूटा हुआ ताला नीचे फेंका हुआ मिला। दृश्य देखकर अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाने के बाद सारा सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने एक के बाद एक कर चार कमरों के ताले को तोड़कर आलमीरा, ट्रंक, ब्रीफकेस आदि से नकदी व जेवरात उड़ा ले गए थे। चोरों ने बच्चों के चुक्का का भी नहीं छोड़ा। उसे फोड़कर सारे रुपये उड़ा ले गए।

इसके बाद फ‌र्स्ट फ्लोर की स्थिति देखने के लिए घर के लोग गए। जहां मकान मालिक सौरव झा और किराएदार सुभाष कुमार के कमरों का ताला टूटा हुआ मिला। घर की स्थिति ग्राउंड फ्लोर की तरह ही

Advertisement

मिला। आलमीरा को तोड़कर कई सामान चोरी कर ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार के लोग पहुंचे। जांच दौरान पता चला कि चोर चहारदीवारी फांदकर अंदर प्रवेश किए थे। आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी नहीं मिले इसे लेकर बाहरी परिसर के सभी बल्ब फोड़ डाले थे। ताकि, परिसर में अंधेरा रहे। मकान मालिक के घर से चोरों का एक गमछा और पत्रकार के घर से एक कफ सिरफ का खाली बोतल मिला है।

सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Share