Home Featured सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभातफेरी से हुई बिहार दिवस की शुरुआत।
Featured - मुख्य - March 22, 2022

सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभातफेरी से हुई बिहार दिवस की शुरुआत।

दरभंगा: मंगलवार को बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों की प्रभातफेरी निकालकर बिहार की शुरुआत की गयी। यह प्रभातफेरी समाहरणालय परिसर से निकाली गई जो लोहिया चौक, जेल रोड होते हुए पुन: समाहरणालय में समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल थे।

दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन ने हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा इस वर्ष जल जीवन हरियाली का मंत्र दिया गया है जिसे

Advertisement

जन-जन तक पहुंचाने और इसके लिए जागरूक करने को लेकर यह प्रभातफेरी निकाली गयी है। हम लोगों की यह कोशिश रहेगी कि जल जीवन हरियाली जैसे कार्यक्रम में और तेजी आये और जन-जन तक इस कार्यक्रम का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आज पूरे बिहार में किया जा रहा है।

Share