Home Featured वार्ड सदस्य संघ के एक गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने काँग्रेसी उम्मीदवार को दिया समर्थन, दूसरे गुट के जिलाध्यक्ष खुद लड़ रहे चुनाव।
Featured - मुख्य - March 22, 2022

वार्ड सदस्य संघ के एक गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने काँग्रेसी उम्मीदवार को दिया समर्थन, दूसरे गुट के जिलाध्यक्ष खुद लड़ रहे चुनाव।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: स्थानीय प्राधिकार बिहार विधान पार्षद चुनाव के प्रत्याशियों ने अब पूरा दमखम लगाना शुरू कर दिया है। कोई पँचायत प्रतिनिधियों से सीधा संपर्क कर रहे हैं तो कोई संगठन तो कोई पार्टी एवं गठबंधन के सहारे चुनाव जीतने की जुगत में लगे हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा संगठनात्मक एवं व्यक्ति विशेष का समर्थन भी दिखाने की होड़ लगी हुई है।

इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस के एमएलसी उम्मीदवार मोहम्मद इम्तेयाज़ नूरानी ने वार्ड सदस्य संघ के एक गुट के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समर्थन मिलने की घोषणा की है। दरभंगा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस

Advertisement

के दौरान वार्ड सदस्य संघ के एक गुट के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी द्वारा श्री नूरानी को अपना माँगपत्र सौंपा गया। मांगों को जायज बताते हुए श्री नूरानी द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत श्री चौधरी द्वारा श्री नूरानी को समर्थन देने की घोषणा की गयी।

बताते चलें कि वार्ड सदस्य संघ के एक अन्य गुट के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणि खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने भी अपने गुट के जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा समर्थन प्राप्त होने की बात कही है।

Share