
12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण केलिए सभी विद्यालयों में बनाये गए नोडल टीचर।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी की अध्यक्षता में सम्बंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक का आयोजन शहर के जिला स्कूल में किया गया। इस बैठक में शिक्षकों के अलावा टीकाकरण से सम्बंधित अधिकारी एवं सभी डीपीओ मौजूद थे।
बैठक के सम्बंध में जानकारी देते हुए डीईओ विभा कुमारी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण

का कार्य पूर्ण करने केलिए 31 मार्च तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी आलोक में आज बैठक हुई है। बैठक में सभी विद्यालयों केलिए एक एक नोडल टीचर बनाये गए हैं। उनकी सूची भी तैयार कर ली गयी है। सभी को 31 मार्च तक टीकाकरण पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है।

