
Home Featured सब्जी नर्सरी उत्पादन पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,जाले कृषि विज्ञान केंद्र में युवाओं को निर्यात गुर।
सब्जी नर्सरी उत्पादन पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,जाले कृषि विज्ञान केंद्र में युवाओं को निर्यात गुर।
दरभंगा: कृषि विज्ञान केंद्र, जाले में सब्जी पौध नर्सरी उत्पादन व प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। वैज्ञानिक सह केंद्राधीक्षक डॉ. दिव्यांशु शेखर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।पहले दिन पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने खरपतवार-कीट नियंत्रण व अच्छी कृषि क्रियाओं पर प्रकाश डाला।

उद्यान-वानिकी महाविद्यालय, पिपराकोठी के डॉ. सुधीर दास ने सब्जी उत्पादन, विपणन व रसायन-मुक्त निर्यात की जानकारी दी, ताकि अर्थव्यवस्था मजबूत हो।अगले दिनों प्रयोगात्मक नर्सरी उगाना, वैज्ञानिक कृषि क्रियाएं व अच्छी प्रजातियों की खेती सिखाई जाएगी। डॉ. चंदन कुमार ने खेत तैयारी पर विस्तार से बताया। दरभंगा के सभी प्रखंडों से युवा-युवतियां शामिल।


