Home Featured 50 गांवों में 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।
Featured - मुख्य - December 23, 2025

50 गांवों में 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: पंडौल ग्रिड में प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के कारण बुधवार को केवटी प्रखंड के करीब 50 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने इसकी जानकारी दी है।पंडौल ग्रिड के 132 केवी मुख्य बस-बार 1, 2 और 3 लाइन पर कार्य होगा। इससे 33 केवी रैयाम फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक (लगभग 4 घंटे) बंद रहेगा। यह अवधि बढ़ भी सकती है।कनीय अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि केवटी प्रशाखा के रैयाम और खिरमा जलवाड़ा पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडर प्रभावित होंगे। रैयाम, फुलकाही, कमलपुर, नयागांव, केवटी, रनवे, लदारी, खिरमा, ननौरा, पिंडारुच, शेखपुर दानी, छतवन, बाढ़ समैला, असराहा, कोठिया समेत ये गांव सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे।विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें। कार्य समाप्त होने पर बिजली बहाल कर दी जाएगी।

Share