Home मुख्य 500-1000 के नोट बन्द होने से उतपन्न स्थिति पर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 10, 2016

500-1000 के नोट बन्द होने से उतपन्न स्थिति पर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक। Voice of Darbhanga

darbhanga1-1-768x432

दरभंगा: प्रधानमंत्री द्वारा 500 एवं 1000 के नोट को बंद कर देने से उतपन्न स्थिति के मद्देनज़र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के व्यवसायइयों एवं विभन्न बैंक के प्रतिनिधियों के बीच शहर के कृष्णा रेसीडेंसी में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के चेयरमैन पवन सुरेका ने कहा कि कालाधन और भ्रष्टाचार को रोकने केलिए प्रधानमंत्री ने यह कदम उठाया है। इससे घबराने की जरूरत नही है। वहीं आयकर अधिवक्ता गोपाल कृष्ण तालुका व चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव मिश्रा ने सारे आयकर प्रवधानो को लेकर बैठक में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर उपस्थित बैंक पदाधिकारियों ने बैंक में राशि जमा देने में संयम बरतने का अनुरोध लोगों से किया। वहीं तीन बैंक में कुछ काउण्टर बढ़ाने का आश्वासन दिया. बैठक में स्टेट बैंक, HDFC बैंक एवं अन्य बैंकों के अधिकारीयो के साथ चेम्बर के अजय कुमार पोद्दर, दिनेश मिश्रा, राजेश बोहरा, कुणाल तुलस्यान, मनमोहन सरवगी, नवनीत कुमार, सुनील सिंह तीन अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। चेम्बर के प्रधान सचिव सुनील कुमार गामी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply