Home Featured भूमि विवाद के दो मामले में हुई सुनवाई।
Featured - मुख्य - March 23, 2022

भूमि विवाद के दो मामले में हुई सुनवाई।

दरभंगा: बुधवार को सदर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता के कार्यालय प्रकोष्ट में प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम सिंह, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अपर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ विभागीय निर्देश के आलोक में भूमि विवाद मामलों से संबंधित बैठक की गई।

इस बैठक में भूमि विवाद से संबंधित दो मामलों की सुनवाई की गई।

Advertisement

उक्त दोनों मामलें को समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया तथा संबंधित अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने स्तर से मामलों को निष्पादन करने का भी निदेश दिया गया।

Share