Home Featured मीडिया कप केलिए टाईशीट जारी, 26 मार्च को होगा शुभारंभ।
Featured - मुख्य - March 24, 2022

मीडिया कप केलिए टाईशीट जारी, 26 मार्च को होगा शुभारंभ।

दरभंगा: 15वें प्रमंडलीय मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट केलिए गुरुवार को टाईशीट जारी कर दी गयी है। जारी किये गए टाईशीट के अनुसार इसका शुभारंभ 26 मार्च को तथा समापन एक अप्रैल को होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कोरोना काल को लेकर इसबार मीडिया कप के आयोजन को लेकर संशय बरकरार था। इसलिए मीडिया कप के आयोजन में विलम्ब हुआ और बहुत कम समय मे तैयारियां की गयी। लॉकडाउन के कारण अधिकांश संस्थानों की स्थिति भी

Advertisement

अनुकूल नही है। इसलिए इसबार टूर्नामेंट को अन्य वर्षों की अपेक्षा थोड़ा संक्षिप्त किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नागेंद्र झा स्टेडियम में 26 मार्च शनिवार के दिन सुबह 7:30 बजे उद्घाटन सत्र शुरू होगा। उसी दिन पहला मैच 10:30 बजे से दैनिक भास्कर और राष्ट्रीय सहारा के बीच खेला जाएगा। दो पुलों में तीन तीन टीमों को रखा गया है। दोनों सेमीफाइनल 30 मार्च को तथा फाइनल मैच एक अप्रैल को होगा।

आयोजन समिति की तरफ सभी टीमों को कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बेहतर प्रदर्शन केलिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share