Home Featured तैयारियां हुई पूरी, सुबह आठ बजे होगा 15वें प्रमंडलीय मीडिया कप का शुभारंभ।
Featured - मुख्य - March 24, 2022

तैयारियां हुई पूरी, सुबह आठ बजे होगा 15वें प्रमंडलीय मीडिया कप का शुभारंभ।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा के तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर अवस्थित डॉ नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित 15वें मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 26 मार्च को सुबह 8 बजे होगा। यह प्रतियोगिता 26 मार्च से एक अप्रैल तक खेला जायेगा।

शुक्रवार को इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजन समिति की पूरी टीम तैयारियों में लगी दिखी। ग्राउंड से लेकर स्टेज तक की तैयारियों के संबंध में सभी को आवश्यक दिशा

Advertisement

निर्देश दिए जा रहे थे।

आयोजन के सम्बंध में अभिषेक कुमार ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस के सिंह, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशिनाथ झा, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण सिंह, मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुश्ताक अहमद, कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी प्रोफेसर

Advertisement

अजय नाथ झा एवं वित्त परामर्शी कैलाश राम ने अपनी उपस्थिति की अनुमति मीडिया स्पोर्ट्स क्लब को प्रदान की है ।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों को प्रवेश दिया गया है, जिन्हें दो पुलों में विभाजित किया गया है । प्रतियोगिता का फाइनल मैच एक अप्रैल को सुबह 8 बजे से खेला जायेगा।

Share