
15वें प्रमंडलीय मीडिया कप का हुआ शुभारंभ, उद्घाटन मैच में सहारा ने भास्कर को हराया।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शनिवार को शहर के विश्वविद्यालय परिसर अवस्थित डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में 15वें प्रमंडलीय मीडिया कप का शुभारंभ हुआ। मीडिया स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशिनाथ झा ने किया।
उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसपी सिंह का स्वागत आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने

मोमेंटो प्रदान कर किया। वहीं प्रोफेसर शशिनाथ सिंह का स्वागत महासचिव अमित कुमार ने किया। इसके अतिरिक्त उद्घाटन के अवसर पर मौजूद मिथिला विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ मुश्ताक अहमद, खेल पदाधिकारी प्रोफेसर अजय नाथ झा, वित्त परामर्शी कैलाश राम एवं संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण सिंह का भी स्वागत आयोजन समिति द्वारा किया गया।
मंचासीन अतिथियों द्वारा अपने संबोधन से सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया गया तथा लगातार 15 वर्षों से आयोजित हो रहे मीडिया कप को एक मानक की स्थापना बताया गया। अतिथियों ने इस आयोजन केलिए मीडिया स्पोर्ट्स क्लब को शुभकामनाएं दीं।
सम्मान एवं संबोधन सत्र के उपरांत सभी अतिथियों द्वारा ग्राउंड परेड कर सभी टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया।
परिचय के उपरांत ग्राउंड में पहुंच कर दोनों कुलपतियों द्वारा

बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कर सांकेतिक रूप से मीडिया कप का शुभारंभ किया गया। मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह ने सर्वप्रथम बल्ला थामा और संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशिनाथ झा ने गेंदबाजी की कमान संभाली। इस तरह दोनों कुलपतियों द्वारा एक ओवर की बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कर मीडिया कप का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत दोनों विश्वविद्यालय के कुलसचिवों एवं अन्य अतिथियों ने भी गेंद एवं बल्ले से अपने हाथ आजमाए।
वहीं शनिवार को ही खेले गए उदघाटन मैच में राष्ट्रीय सहारा की टीम ने दैनिक भास्कर की टीम को 32 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में राष्ट्रीय

सहारा की टीम ने 15 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 86 रन बनाये। जवाब में 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दैनिक भास्कर की टीम 12वें ओवर में ही 54 रनों पर सिमट गयी।
मीडिया कप का अगला मैच रविवार को राष्ट्रीय सहारा का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, वहीं रविवार को ही दूसरा लीग मैच सुबह 10 बजे से वेब मीडिया एवं फ्रेंड्स मीडिया के बीच होगा।

