Home Featured सर्पदंश से ढाई वर्षीय बालक की मौत।
Featured - मुख्य - March 27, 2022

सर्पदंश से ढाई वर्षीय बालक की मौत।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की कटका पंचायत के दहसील गांव में रविवार की सुबह सर्पदंश से श्रवण यादव के ढाई वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बुझे हुए मन से ग्रामीणों ने बताया कि चार पुत्रियों के जन्म के बाद ढाई वर्ष पहले जब श्रवण यादव को यह पुत्र हुआ था उस समय भी गांव के लोग उत्साहित होकर उसे बधाई देने आए थे। अब भगवान ने उससे वह सहारा छीन लिया।

परिजनों ने बताया कि बच्चा अपनी मां के साथ दलान पर बने कच्चे घर में सोया हुआ था कि अहले सुबह बिछावन पर ही सर्प ने उसे डस लिया। तत्काल उसे इलाज के लिए ब्रह्मपुर हाट स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

इसके बावजूद ग्रामीण बच्चे को बचाने की आस में उसे मुजफ्फरपुर स्थित सर्पदंश स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में ले गए। वहां ले जाने के बावजूद भी कोई लाभ नहीं हुआ। अंततः परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे के लिए बिलख रही मां ममता देवी ने बताया कि बड़ी आशा के बाद सहारा मिला था वह भी छूट गया।

Share