Home Featured सीपीआईएम द्वारा 28-29 मार्च को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया गया आह्वान।
Featured - मुख्य - March 27, 2022

सीपीआईएम द्वारा 28-29 मार्च को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया गया आह्वान।

दरभंगा: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी बहादुरपुर प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को बिरनिया चौक स्थित सामुदायिक भवन परिसर में राम सागर पासवान की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि हमारा देश आर्थिक मंदी, सामाजिक उत्पीड़न, सांप्रदायिकता और महंगाई की मार को झेल रही है। लेकिन मोदी की सरकार कारपोरेट कंपनियों और चंद पूंजीपतियों के इशारे पर देश को चलाने का काम कर रहे हैं और सभी सरकारी संपत्ति कल कारखाने बैंक का निजी करण कर देश को बर्बाद कर रही है। इसके खिलाफ पूरे देश के किसान मजदूर संगठित हो कर संघर्ष चला रही है।

Advertisement

वहीं 28-29 मार्च को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। हड़ताल का मुख्य मांगे हैं किसान आंदोलन के दौरान हुए समझौता पर लागू करने, जन विरोधी कानून वापस लेने, 4 लेबर कोर्ट वापस लेने, एमएसपी का गारंटी देने वाला कानून बनाने जैसे मुद्दों को लेकर ट्रेड यूनियन सेवा संगठनों द्वारा दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। हमारी पार्टी इस हड़ताल के समर्थन में सड़क पर उतरेगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बगावत करेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को अंचल कमेटी सदस्य नीरज कुमार, सुशीला देवी, रामप्रीत राम, स्वार्थ पासवान, ललन यादव, सुनील ठाकुर, बैजनाथ पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

Share