
नजरअंदाज करने से गंभीर हो जाती हैं बीमारी : डॉ० निशांत।
दरभंगा: नाक,कान और गले में तनिक भी समस्या हो तो सीधे डॉक्टर से संपर्क करें, छोटी-मोटी दिक्कतों को नजरअंदाज करने से समस्या गंभीर हो सकती हैं।आधुनिक चिकित्सा पद्धति में इलाज सहज हो गया है और अब बिना चीरा लगाए ऑपरेशन हो जाता है, इसलिए ज्योंहि किसी प्रकार का प्राब्लम हो तुरंत इलाज करवाएं, उक्त बातें रविवार को साई सेवा संस्थान द्वारा आयोजित निः शुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान ईएनटी सर्जन डॉ निशांत कुमार ने कही।

आयोजित शिविर में शहर के लक्ष्मीसागर, चूनाभट्टी, बेला मोड़,शिवधारा एवं शुभंकरपुर के 97 लोगों को निःशुल्क परामर्श तथा दवाईयाँ दी गई। नाक की टेड़ी हड्डी का इलाज करवाने आये प्रमोद कुमार ने बताया कि मुफ्त में इलाज बड़ी बात है। इस शिविर में आकर महसूस हुआ कि अभी भी सेवाभाव मौजूद है। ऐसी ही बातें साधना कुमारी, किरण देवी,छोटू प्रसाद आदि ने भी कही। मौके पर संस्थान के डॉ० रौशन कुमार ने बताया कि इस तरह के शिविर लगाने का मूल मकसद लोगों को जागरूक करना है। इस तरह का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।

