Home Featured भारी अंतर से एमएलसी चुनाव जीतेंगे एनडीए उम्मीदवार सुनील चौधरी: बालेंदु।
Featured - मुख्य - March 28, 2022

भारी अंतर से एमएलसी चुनाव जीतेंगे एनडीए उम्मीदवार सुनील चौधरी: बालेंदु।

दरभंगा: आगामी विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनील चौधरी को जिताने केलिए जहां भाजपा के विधायक और सांसद एड़ी चोटी का जोड़ लगा रहे हैं, वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा उर्फ बालाजी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इसी को लेकर के बालेंदु झा ने एनडीए प्रत्याशी सुनील चौधरी के समर्थन में दरभंगा सदर प्रखंड के कंसी एवं शीशों पश्चिमी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ सोमवार को बैठक

Advertisement

की। इस दौरान स्थानीय माधव ट्रेडर्स प्रतिष्ठान के परिसर में भाजपा नेता प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

इस अवसर बालेंदु झा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों का एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जो रुझान है, उसे देख कर परिणाम से पहले ही एनडीए की जीत सुनिश्चित लग रही है। सभी जनप्रतिनिधि इस बात को समझते हैं कि विकास की गति को और तेज करने के लिए नीचे से ऊपर तक समानांतर सरकार की आवश्यकता है। साथ ही सुनील चौधरी के छवि और अनुभव के समक्ष दूर-दूर तक कोई और प्रत्याशी नहीं है।

साथ ही उन्होंने सम्मान केलिए सभी युवा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान उनके साथ रजनीश सुंदरम, नितिन कुमार, सौरभ ओझा आदि भी उपस्थित थे।

Share