Home Featured देर रात युवक को चाक़ू मारकर किया घायल, मुख्य आरोपी सहित चार हिरासत में।
Featured - मुख्य - March 28, 2022

देर रात युवक को चाक़ू मारकर किया घायल, मुख्य आरोपी सहित चार हिरासत में।

दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रविवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर में रवि कुमार झा नामक एक युवक को चाक़ू मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया है। युवक को इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है।

मामले के सम्बंध में घायल युवक की पत्नी पम्मी कुमारी झा ने बहादुरपुर थाने में आवेदन दिया। आवेदन में दी गयी जानकारी के अनुसार कबिलपुर गांव के स्व0 रामशंकर झा के करीब 32 वर्षीय पुत्र रवि कुमार झा कबिलपुर में ही एक बरसी का भोज खाकर लौट

Advertisement

रहे थे। घर के पास पहुँचने पर गांव के ही रघुनाथ झा के पुत्र इंद्र कांत झा ने तीन चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पेट में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया।

इस संबंध ने पीड़ित रवि झा की पत्नी पम्मी कुमारी झा ने थाना को आवेदन देकर बताया है कि जब घर के बाहर शोर सुनकर निकली तो देखा कि इन्द्र कांत झा तीन चार अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उनके पति के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर रहे थे। जब तक वह कुछ समझ पाती, इन्द्रकांत झा ने चाकू जैसे तेज धारदार हथियार से रवि झा पर हमला कर दिया। चाकू उनके पेट मे लगी थी और पेट की अंतड़ियां बाहर निकली थी।

Advertisement

पम्मी झा ने बताया कि पति की ऐसी हालत देखकर वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण इक्कठे होने लगे। यह देखकर इन्द्रकांत झा एवं उनके साथ आये तीन चार अज्ञात व्यक्ति भाग निकले। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से रवि झा को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

घटना के कारणों के सम्बंध में फ़िलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है। पीड़ित रवि झा की पत्नी ने बताया कि उनके पति फिलहाल अचेत अवस्था में हैं। उनके होश में आने पर विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए सोमवार को मुख्य आरोपी इन्द्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सूत्रों से मिली है। बताया जाता है कि यही तीनों अज्ञात में शामिल थे जिन्हें इन्द्रकांत झा की निशानदेही पर हिरासत में लिया गया है।

Share