Home Featured दैनिक भास्कर और रेस्ट ऑफ मीडिया की टीम जीत के साथ पहुंची मीडिया कप के सेमीफाइनल में।
Featured - मुख्य - March 28, 2022

दैनिक भास्कर और रेस्ट ऑफ मीडिया की टीम जीत के साथ पहुंची मीडिया कप के सेमीफाइनल में।

दरभंगा: सोमवार को मीडिया कप के लीग मैच में अपने अपने मैच जीतकर दैनिक भास्कर और रेस्ट ऑफ मीडिया की टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। राष्ट्रीय सहारा की टीम पहले ही अपने दोनों लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 102 रन बनाए। जवाब में 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दैनिक भास्कर की टीम ने आशुतोष के नाबाद 55 रनों के बदौलत एक विकेट खोकर 14वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। दैनिक भास्कर की ओर से हरिमोहन ने सर्वाधिक 5 विकेट

Advertisement

लिए। 9 विकेट की जीत के साथ दैनिक भास्कर ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

सोमवार को ही खेले गए दूसरे मैच में रेस्ट ऑफ मीडिया की टीम ने फ्रेंड्स मीडिया की टीम को 6 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स मीडिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 5 विकेट पर 101 रन बनाये। इसमें कौशल मिश्रा ने नाबाद 53 रन बनाये। जवाब में उतरी रेस्ट ऑफ मीडिया की टीम ने 4 विकेट खोकर 10वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मंगलवार को अंतिम लीग मैच में रेस्ट ऑफ मीडिया का मुकाबला वेब मीडिया की टीम से होगा। मैच जीतने वाली टीम अपने पुल के टॉप पर रहेगी।

Share