Home Featured अग्निकांड पीड़ित परिवार को कुमार कपिलेश्वर दिलवा रहे हैं केस हटाने की धमकी, डीएम से की शिकायत।
Featured - मुख्य - March 29, 2022

अग्निकांड पीड़ित परिवार को कुमार कपिलेश्वर दिलवा रहे हैं केस हटाने की धमकी, डीएम से की शिकायत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम ने मंगलवार को जीएम रोड पहुंचकर आगजनी कांड के पीड़ितों को एक-एक लाख रुपए का चेक सौंपा।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की ओर से नियमानुकूल अन्य सुविधाएं भी मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ परिवार को न्याय मिले इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन लगातार काम कर रहा है।

वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम ने कहा कि फिलहाल पीड़ित परिवार को एक-एक लाख के दो चेक दिए गए

Advertisement

हैं। आगे भी परिवार को आर्थिक रूप से मदद की जाएगी। परिवार को मुफ्त में लीगल सलाह भी दी जा रही है। मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा भी उपस्थित थे।

पीड़ित परिवार ने डीएम से कहा कि अब भी मुकदमा उठाने के लिए धमकी दी जा रही है। ऐसे में उनकी जान को अब भी खतरा है। साथ ही फरार आरोपितों की जल्द से जल्द गिराफ्तारी की जाए। पीड़िता निक्की झा ने कहा कि कुमार कपिलेश्वर सिंह की तरफ से केस उठा कर साइड हो जाने की धमकी दिलवायी जा रही है। यदि साइड नही हुए तो इससे भी बड़ी घटना हो सकती है। पीड़िता निक्की झा ने कहा कि कुमार कपिलेश्वर सिंह ही सारी घटना के जिम्मेवार हैं और वही सबकुछ करवा रहे हैं।

ज्ञात हो कि गत 10 फरवरी की रात जीएम रोड में भूमि विवाद में संजय झा के घर को बुलडोजर से तोड़कर आग लगा दी गयी थी। इस घटना में परिवार के चार लोग झुलस गए थे। पटना में इलाज के दौरान

Advertisement

संजय झा, उनकी बहन पिंकी झा और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गयी थी। वहीं, संजय झा की बहन निक्की झा का इलाज दरभंगा में ही किया गया। इस मामले में निक्की झा के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसमें 40 लोगों को आरोपित किया गया था। पुलिस इनमें से मुख्य आरोपित शिव कुमार झा समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपित अब भी फरार हैं।

वहीं मुख्य साजिशकर्ता के रूप में कुमार कपिलेश्वर सिंह का नाम सामने आने और पीड़ित परिवार द्वारा बार बार आरोप लगाने के

Advertisement

बाबजूद पुलिस द्वारा उन्हें नामजद तक नहीं किया गया। कुमार कपिलेश्वर के रसूख और राजनीतिक पहुँच के सामने कहीं न कहीं उनके गिरेबान तक कानून के हाथ पहुंचने की संभावना कम ही दिख रही है।

Share