
गाड़ी से 5 लाख 40 हजार बरामद होने पर काँग्रेस प्रत्याशी पर केस दर्ज।
दरभंगा: स्थानीय प्राधिकारी बिहार विधान पार्षद चुनाव में पैसे का खेल चलने की चर्चा आम थी। पर कोई ठोस सबूत सामने नहीं आ रहा है। पर चुनाव से ठीक पहले इसका एक प्रमाण भी सामने दिखा पर कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी से उनके कार्यकर्ताओं के पास से पुलिस ने भारी नगद बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन अप्रैल की रात दंडाधिकारी के साथ पुलिस ने बेनीपुर एसडीपीओ आवास के निकट वाहन चेकिंग में एक एक्सयूवी गाड़ी से 5 लाख 40 हजार रुपये, कांग्रेस का पंपलेट सहित तीन लोगों को धर दबोचा। इस मामले में बेनीपुर के एमओ सह

दंडाधिकारी रुपेश कुमार के आवेदन पर एफआइआर दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि 3 अप्रैल की रात एक्सयूवी गाड़ी की जांच में 5 लाख 40 हजार रुपये, रौशन कुमार झा, गाड़ी चालक राजकुमार एवं मो फैयाज को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में गिरफ्तार तीनों लोगों के अलावा गाड़ी मालिक, कांग्रेस प्रत्याशी मो इम्तियाज पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

