
जटाशंकर चौधरी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च।
देखिये वीडियो भी
दरभंगा: गत 30 मार्च को सैदनगर में दिनदहाड़े हुए प्राइवेट कम्पनी के कैशियर जटाशंकर चौधरी की हत्या मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इस कारण स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इसी को लेकर मंगलवार की शाम मृतक के ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर आक्रोश का इजहार किया एवं हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कैंडल मार्च लहेरियासराय चट्टी चौक से निकलकर लहेरियासराय टावर तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी

देने की मांग की। साथ ही गिरती कानून व्यवस्था एवं आये दिन हो रहे हत्या एवं लूट आदि को लेकर पुलिस प्रशासन के विरोध में भी जमकर नारे लगाये।
लहेरियासराय टावर पहुंच सबने मृतक जटाशंकर चौधरी के तस्वीर के सामने मोमबत्तियां जलायीं एवं श्रद्धांजलि दी।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन और उग्र होगा और सम्पूर्ण दरभंगा जिला को बंद किया जाएगा।

