Home Featured नये एसएसपी ने की पहली क्राइम मीटिंग, पब्लिक फ्रेंडली पुलिस बनाने का दिखा प्रयास।
Featured - मुख्य - April 5, 2022

नये एसएसपी ने की पहली क्राइम मीटिंग, पब्लिक फ्रेंडली पुलिस बनाने का दिखा प्रयास।

दरभंगा: नगर पुलिस अधीक्षक कक्ष में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों सहित सभी थाना अध्यक्ष और कोर्ट के पीपी मौजूद थे।

नये वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने पदभार ग्रहण के बाद पहली क्राइम मीटिंग में सभी पुलिसकर्मियों को आम लोगों की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने केलिए विशेष निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दरभंगा पुलिस लोगों की अपेक्षाओं पर खड़ी उतरेगी। इसके लिए जो भी सुधार करना होगा अथवा आवश्यक कदम उठाना होगा, वे सभी उठाये जाएंगे।

Advertisement

क्राइम मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन को लेकर विशेष रूप से निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कांडों के अनुसंधान, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

इस क्राइम मीटिंग में पुलिस पदाधिकारियों के अलावा कोर्ट के स्पेशल पीपी को भी बुलाया गया था। उन सभी से कोर्ट की तरफ से पुलिस केलिए आवश्यक सहयोग की चर्चा की गयी।

Advertisement

बताते चलें कि लगातार बढ़ते अपराध के कारण दरभंगा जैसा शांत जिला इन दिनों क्राइम सिटी बन गया है। आये दिन हत्या एवं लूट की घटनाएं आम हो गयी हैं। हाल ही में हुए प्राइवेट कम्पनी के कैशियर जटाशंकर चौधरी से लूट एवं हत्या मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं डीएमसीएच में हुए अग्निकांड, जिसमे चार लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, उसमें 12 अभियुक्तों की पहचान हो जाने के वाबजूद एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई। ऐसे में सवालों से घिरे दरभंगा पुलिस केलिए कहीं न कहीं एसएसपी अवकाश कुमार एक नयी उम्मीद बनकर आये हैं।

Share